-
Akshay Kumar – Priyanka Chopra: अक्षय कुमार जितना अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं उतने ही उनके प्रेम संबंधों के किस्से भी मशहूर हैं। बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियों संग अक्षय का नाम जुड़ चुका है। अपने अफेयर के कारण ही अक्षय कई बार मुसीबत में भी फंस चुके हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था जब वह प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'वक्त' कर रहे थे। (Photos: Social Media)
-
रवीना, शिल्पा, रेखा, पूजा बत्रा के बाद अक्षय कुमार का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ भी जुड़ा था। दोनों ने कई फिल्में साथ में की।
-
अंदाज फिल्म में जब पहली बार दोनों ने साथ काम किया तभी से उनके अफेयर की बातें होने लगीं। ये बातें दिनोंदिन बढ़ती चली गईं।
-
दोनों के अफेयर की बातें अक्षय की पत्नी ट्विंकल तक भी पहुंची। ट्विंकल इन बातों से काफी परेशान हुईं।
-
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार को ट्विंकल ने कई बार समझाया कि वह प्रियंका चोपड़ा से दूर रहें। हालांकि अक्षय पर असर ना पड़ता देख ट्विंकल एक दिन प्रियंका को थप्पड़ मारने अक्षय कुमार की फिल्म के सेट पर पहुंच गई।
-
अक्षय और प्रियंका चोपड़ा उन दिनों फिल्म वक्त कर रहे थे। गुस्से में आग बबूला ट्विंकल जब सेट पर पहुंची तो इत्तेफाक से उस दिन प्रियंका गैरहाजिर थीं।
-
ट्विंकल का सारा गुस्सा अक्षय पर निकला। बताया जाता है कि अक्षय औऱ ट्विंकल के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई।
-
दोनों साथ में सेट से बाहर निकले और अगले दिन अक्षय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि वह प्रियंका के साथ आगे कोई फिल्म नहीं करेंगे।
-
वक्त के बाद आज तक अक्षय कुमार औऱ प्रियंका चोपड़ा दोबारा कभी एक साथ फिल्म में नहीं दिखे।
